इस्पात रोलर संहनित्र

उपकरण विवरण

इस्पात रोलर संहनित्र

मेक: इन्फ्राटेस्ट, जर्मनी

मॉडल: EN 12697-33

कार्य सिद्धांत, विशिष्टता और अनुप्रयोग

रोलर संहनन की विधि द्वारा वांछित गहराई का डामरीय स्लैब तैयार करने के लिए:

नमूना आकार - 320 x 260 मिमी, ऊंचाई 40 से 120 मिमी, साँचा (मोल्ड) में डाला जाता है और रोलर सेगमेंट द्वारा कॉम्पैक्ट किया जाता है जहां साँचा (मोल्ड) और रोलर सेगमेंट इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित होते हैं। संहनन अनुक्रम को पीसी द्वारा नियंत्रित किया जाता है और नमूने को इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक एक्सट्रूडर द्वारा हटाया जाता है। साँचा (मोल्ड) और रोलर खंड इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित हीटिंग उपकरणों से सुसज्जित हैं।

उपयोगकर्ता अनुदेश

  1. ऊपर दिए गए आयामों के अनुसार डामरीय (बिटुमिनस) मिश्रण का नमूना तैयार करें
  2. नमूने को परीक्षण तापमान पर गर्म करें और सांचे में रखें
  3. नमूने को संहनित्र (कॉम्पेक्टर) उपकरण में डालें
  4. सांचे (मोल्ड) का परीक्षण तापमान भी समान होना चाहिए
  5. लैपटॉप में दिए गए ऑपरेटिंग निर्देशों का उपयोग करके रोलर को कॉम्पैक्ट होने दें
  6. प्रणाली को संचालित करें
  7. मार्शल नमूना आकार या बीम आकार के लिए नमूना काटें

सम्पर्क करने का विवरण

निदेशक

सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान

दिल्ली-मथुरा रोड

पी.ओ.: सीआरआरआई, नई दिल्ली-110025

दूरभाष:+91-11-26848917, फैक्स:+91-11-26845943

ईमेल आईडी: director [dot] crri [at] nic [dot] in

उपकरण उपयोग शुल्क (जीएसटी सहित)

उद्योग: रु. 50,000.00 (पचास हजार)

विश्वविद्यालय: रु. 37,500.00 (सैंतीस हजार पांच सौ)

राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ/अनुसंधान एवं विकास: रु. 37,500.00 (सैंतीस हजार पांच सौ)

Hindi