केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में आपका स्वागत है
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई), 1952 में स्थापित एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशाला, जो वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाला है, सड़कों और रनवे के डिजाइन, निर्माण और अनुरक्षण, बड़े और मध्यम शहरों की यातायात और परिवहन योजना, विभिन्न इलाकों में सड़कों का प्रबंधन, सीमांत सामग्रियों का सुधार, सड़क निर्माण में औद्योगिक अपशिष्ट का उपयोग, भूस्खलन नियंत्रण, भूमि सुधार, पर्यावरण प्रदूषण, सड़क यातायात सुरक्षा और विश्लेषण एवं डिजाइन, हवा, श्रांति, संक्षारण अध्ययन, प्रदर्शन मॉनीटरन/मूल्यांकन, सेवा जीवन आकलन और राजमार्ग और रेलवे सेतुओं के पुनर्वास पर अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को पूरा करने में लगा हुआ है। संस्थान भारत और विदेशों में विभिन्न उपयोगकर्ता संगठनों को तकनीकी और परामर्श सेवाएं प्रदान करता है। राजमार्ग अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सड़कों और रनवे परियोजनाओं को शुरू करने और निष्पादित करने के लिए मानव संसाधनों की क्षमता निर्माण के लिए संस्थान के पास 1962 से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और सतत शैक्षिक पाठ्यक्रम आयोजित करने की क्षमता है, ताकि अनुसंधान और विकास के निष्कर्षों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।
समाचार
|
Overview
CSIR-Central Road Research Institute invites Expressions of Interest (EOIs) from eligible and experienced Indian firms for the licensing and large-scale commercialization of the innovative "RAP-Based Micro-Surfacing Technology". This cold mix-based solution has been developed by CSIR-CRRI to offer a durable, cost-effective, and rapid response for preventative and routine maintenance of pavement.
About the "RAP-Based Micro-Surfacing Technology"
RAP-Based Micro-Surfacing is a... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR–CRRI) नवोन्मेषी "PAVE-SEAL: एयर-क्लीनिंग नैनो फोटोकैटेलिटिक पेव सीलिंग इमल्शन" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करता है।
इस तकनीक को सीएसआईआर – सीआरआरआई द्वारा पर्यावरण के अनुकूल पेवमेंट सरफेस ट्रीटमेंट सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य फोटोकैटेलिटिक एक्शन के माध्यम से हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। यह तकनीक सुनम्य कुट्टिम सतह पर... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR–CRRI) नवोन्मेषी "CLARIVISOR" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करता है।
"CLARIVISOR" के बारे में
सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित की गई तकनीक का उद्देश्य चार पहिया वाहनों के लिए एक ग्लेयर मिटिगेशन डिवाइस बनाना है, जिसे ऑटोमोटिव उपयोग के लिए ग्लेयर को कम करके दृश्यात्मक स्पष्टता (विज़ुअल क्लैरिटी) और ड्राइविंग सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन... |
|
आगामी सम्मेलन NanoPave 2026: नैनोटेक्नोलॉजी एप्लीकेशन इन पेवमेंट इंजीनियरिंग का आयोजन 9 और 10 मार्च 2026 को सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य नैनो तकनीक में हालिया प्रगति और कुट्टिम इंजीनियरिंग में इसकी परिवर्तनकारी भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और युवा विद्वानों को एक साथ लाना है। यह कार्यक्रम अभिनव नैनो पदार्थों, संधारणीय कुट्टिम प्रौद्योगिकियों, स्थायित्व वृद्धि, स्व-उपचार... |
|
डॉ. चालुमुरी रवि शेखर ने 2 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से CSIR-CRRI के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
|
|
भारत के प्रमुख सड़क अनुसंधान संगठन, सीएसआईआर – केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित की गई सीएसआईआर की संधारणीय इको-फ्रेंडली सड़क प्रौद्योगिकियाँ, एनएचएआई; बीआरओ; राज्य पीडब्ल्यूडी; एनआरआईडीए; पीएमजीएसवाई प्रोग्राम जैसी अलग-अलग प्रमुख सड़क एजेंसियों द्वारा देश भर में सड़कों के निर्माण और रखरखाव में सहायता कर रही हैं।
विस्तृत जानकारी श्री सतीश पांडे, प्रमुख, सुनम्य कुट्टिम प्रभाग, सीएसआईआर-सीआरआरआई से प्राप्त की जा सकती है।
|
|
"जियोसिंथेटिक्स का प्रयोग कर ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्बन फुटप्रिंट और सस्टेनेबिलिटी इवैल्यूएशन"
दिनांक: 1–2 दिसंबर 2025
स्थान: सीएसआईआर – केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
इंटरनेशनल जियोसिंथेटिक्स सोसाइटी (आईजीएस) – इंडिया चैप्टर ने सीएसआईआर-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के साथ मिलकर, 1 और 2 दिसंबर 2025 को सीआरआरआई कैंपस, नई दिल्ली में "जियोसिंथेटिक्स का प्रयोग कर ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्बन फुटप्रिंट और सस्टेनेबिलिटी इवैल्यूएशन"... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नवीन "धारण करने योग्य प्रकाश एवं चमक मापक उपकरण" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण हेतु योग्य एवं अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करता है। यह सिर पर धारण करने योग्य उपकरण सड़कों और राजमार्गों, परिवहन, औद्योगिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, शहरी बुनियादी ढाँचे आदि में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए वास्तविक समय में चमक और प्रकाश मापक समाधान प्रदान करता है। यह उपकरण सटीक और विश्वसनीय माप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, अभिनव "वाइब्रो इंटीग्रिटी सेंसिंग डिवाइस (VInSD) और VInSD एरियल इंस्पेक्शन यूनिट (VAIU)" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करता है। यह अभूतपूर्व प्रणाली दो प्रकार की पारंपरिक गैर-विनाशकारी परीक्षण (NDT) / संरचनात्मक स्वास्थ्य निगरानी (SHM) प्रणालियों के लिए एक-पैकेज समाधान प्रदान करती है, जिनमें (ए) अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी (UPV) परीक्षण और (बी) एक्सेलेरोमीटर... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नवीन "पोर्टेबल प्रकाश एवं चमक मापक उपकरण" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण हेतु योग्य एवं अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करता है। यह पोर्टेबल और हैंडी प्रणाली सड़कों और राजमार्गों, परिवहन, औद्योगिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, शहरी बुनियादी ढाँचे आदि में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए वास्तविक समय में चमक और प्रकाश मापक समाधान प्रदान करता है। यह उपकरण सटीक और विश्वसनीय माप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
"... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास के पायरोलिसिस द्वारा बायो-बिटुमेन के उत्पादन हेतु योग्य एवं अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करता है। सीएसआईआर-सीआरआरआई और सीएसआईआर-आईआईपी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह बायो-बिटुमेन एक वैकल्पिक बाइंडर प्रदान करता है जो टिकाऊ, लागत प्रभावी और विविध जलवायु एवं यातायात स्थितियों के लिए उपयुक्त है।
"बायो-बिटुमेन" के बारे में
यह तकनीक पारंपरिक पेट्रोलियम-आधारित बिटुमेन के... |
|
अवलोकन
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, अभिनव "टू पैक ऑन-साइट पॉटहोल फिलिंग मिक्स" के लाइसेंस और बड़े पैमाने पर व्यावसायीकरण के लिए योग्य और अनुभवी भारतीय फर्मों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करता है। सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा विकसित यह कोल्ड मिक्स-आधारित समाधान विभिन्न जलवायु और यातायात स्थितियों में गड्ढों की मरम्मत के लिए एक टिकाऊ, लागत प्रभावी और त्वरित हल प्रदान करता है।
"टू पैक ऑन-साइट पॉटहोल फिलिंग मिक्स" के बारे में
यह मिश्रण साइट पर आसानी से मिश्रण और तुरंत... |
|
ये भारत की तीसरी स्टील स्लैग रोड है, लेकिन दुनिया में पहली ऐसी रोड है जो किसी पोर्ट के अंदर बनी है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने भारत और APSEZ को सस्टेनेबल मैरीटाइम इन्फ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बना दिया है.
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाया है. कंपनी ने दुनिया की पहली स्टील स्लैग रोड तैयार की है, जो बंदरगाह के अंदर बनी है. ये सर्कुलर इकोनॉमी बेस्ड डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक नया ग्लोबल बेंचमार्क है.
1.1 किलोमीटर लंबी यह... |












































