रोड सेक्टर में आर एंड डी के लिए उद्योगों से सीएसआर फंड का सीएसआईआर-सीआरआरआई स्वागत करता है
अब कॉर्पोरेट जगत अपना सीएसआर फंड का निवेश अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में कर सकता है। सीएसआईआर-सीआरआरआई सभी कंपनियों को रोड सेक्टर में इस आशय की परियोजनाओं के लिए आमंत्रित करता है। भारत सरकार के नवीनतम प्रावधान (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) की अधिसूचना जीएसआर 776 (ई) दिनांक 11-10-2019) साथ, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीडी) को प्राप्त करने की दिशा में अनुसंधान और विकास के लिए कोई भी कंपनी अपना सीएसआर फंड का उपयोग कर सकती है। यदि कंपनी अपनी वर्तमान तकनीकी समस्याओ का हल चाहती है या भविष्य के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास का कार्य करने की योजना बनाती है, तो सीएसआईआर-सीआरआरआई इसका स्वागत करता है।
सीएसआईआर- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के एक घटक के रूप में विभिन्न (अनुसंधान और विकास परियोजनाओं मे कार्यरत है) जैसे सड़क और रनवे के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव, बड़े और मध्यम शहर की यातायात और परिवहन योजना, विभिन्न इलाकों में सड़कों का प्रबंधन, सीमांत सामग्री में सुधार, सड़क निर्माण में औद्योगिक कचरे का उपयोग, भूस्खलन नियंत्रण, भूमि प्रदूषण, पर्यावरण प्रदूषण, सड़क यातायात सुरक्षा, विश्लेषण और डिजाइन, हवा, थकान, संक्षारण अध्ययन, निष्पादन मूल्यांकन/, सर्विस लाइफ असेसमेंट और राजमार्ग और रेलवे पुलों का पुनर्वास । संस्थान भारत और विदेशों में विभिन्न उपयोगकर्ता संगठनों को तकनीकी और परामर्श सेवाएं प्रदान करता है। राजमार्ग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सड़कों और रनवे परियोजनाओं को शुरू करने और निष्पादित करने के लिए मानव संसाधन के क्षमता निर्माण के लिए, संस्थान के पास अनुसंधान और विकास को प्रसारित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की क्षमता है।
एसडीजी को प्राप्त करने के लिए सीएसआईआर-सीआरआरआई के पास उपलब्ध तकनीकों की सूची नीचे दी गई है:
क्र.सं. |
सतत विकास लक्ष्य |
प्रौद्योगिकी प्रकार / (कुंजी शब्द) |
प्रौद्योगिकी का शीर्षक |
1 |
अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण |
सड़क सुरक्षा, परिवहन ध्वनि और कंपन |
|
2 |
उचित कार्य और आर्थिक विकास |
ग्रामीण सड़कें |
|
3 | उद्योग, नवाचार, और बुनियादी ढाँचा | सड़क निर्माण, सतत सड़कें, पुल प्रबंधन |
|
4 |
सतत शहर और समुदाय |
सतत परिवहन प्रणाली |
|
5 |
उपभोग और उत्पादन |
अपशिष्ट और वैकल्पिक सामग्री का उपयोग |
|
6 | जलवायु क्रिया | ग्रीनहाउस गैस, कार्बन क्रेडिट अनुमान, ईंधन हानि, ग्रीन रोड |
|
एसडीजी प्राप्त करने की दिशा में अनुसंधान एवं विकास के लिए संभावित क्षेत्रों की एक सांकेतिक सूची नीचे दी गई है:
- सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए कौशल विकास के लिए सामग्री का विकास करना।
- सामग्री के उपयोग, यातायात संयोजन संबधित मुद्दे, यातायात संकुलन, सुरक्षा पहलुओं आदि द्वारा हुये लाभ की गणना।
- शहर के स्तर या अंतर-शहर स्तर पर सड़कों के नेटवर्क के लिए व्यापक गतिशीलता योजनाओं को पूरा करना।
- सड़क और परिवहन से संबंधित कार्बन फुटप्रिंट्स, ईंधन क्षति, व्यावसायिक जोखिम आदि का अनुमान सहित पर्यावरण अध्ययन करना।
- सड़क और परिवहन से संबंधित प्रौद्योगिकियों पर इनक्यूबेटर की स्थापना। उपरोक्त विवरण केवल सांकेतिक हैं।
कृपया विस्तृत जानकारी के लिए कॉल करें-
प्रो. मनोरंजन परिदा, निदेशक
सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान
मथुरा रोड नई दिल्ली 110025
फोन: + 91-11-26848917, 26823437
ईमेल: director [dot] crri [at] nic [dot] in