BAS  GTE  HRP  PEM  RDPM  RDS  TTP

सड़क विकास आयोजना तथा प्रबंध (आर डी एम)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

परिसम्‍पति प्रबन्‍ध तथा नीतियां : भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी आइ एस) में परिसम्‍पति आंकड़ा आधार (डाटाबेस) विकास, आपरेशनल परिसम्‍पति प्रबंध प्रणाली का विकास, विश्‍व बैंक की परिचालन सड़क लागत ज्ञान प्रणाली, राज्‍यों के लिए सड़क विकास नीतियां, कारीडोर प्रबन्‍ध, ठेका प्रबन्‍ध तकनीकें तथा विकल्‍प

 

कठिन क्षेत्रों में सड़कों की आयोजना :पहाड़ी़ तथा अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सड़क निर्माण तथा रखरखाव की समस्‍याओं को खोजना तथा उपायों का सुझाव देना, सड़क निर्माण के लिए स्‍थानीय सामग्री का प्रयोग तथा वैकल्पिक कुटि्टम निर्माण प्रौद्योगिकी प्रदान करना ऐसे क्षेत्रों के लिए उचित सामग्री तथा निर्माण विनिर्देशों का विकास करना, नम क्षेत्रों के लिए शीत मिश्रण  तकनीक का प्रयोग

 

ग्रामीण सड़कों की आयोजना : ग्रामीण सड़क अभिकल्‍प तथा विनिर्देश, जालतंञ आयोजना, मास्‍टर प्‍लान तैयार करना, निर्माण के लिए निम्‍नलागत विनिर्देश तथा मशीनरी, ग्रामीण सड़कों का समाज-आर्थिक विकास प्रभाव, अंकीकृत (डिजीटाइज्‍ड) मानचित्रों का विकास, सड़क जालतंत्र का सूचीकरण, जालतंत्र आयोजना माडल/साफ्टवेयर, समाकलित ग्रामीण विकास उपगमन/अभिगम, ग्रामीण सड़क निर्माण में गुणवता नियंत्रण का कार्यान्‍वयन, ग्रामीण सड़कों में अपशिष्‍ट तथा अतिरिक्‍त सामग्री का प्रयोग