मुख्‍य पृष्‍ठ

परिचय

निदेशक

इतिहास

संगठन

प्रशिक्षण कार्यक्रम

संपर्क करें

निदेशक

 

 

 

 

 

 

 

       

       

 

 

 

                                       

 

                            डॉ. एस. गंगोपाध्याय

निदेशक, सीआरआरआई

 

डॉ. एस. गंगोपाध्याय, निदेशक केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने इंजीनियरी स्नातक (सिविल इंजीनियरी) कलकता विश्वविद्यालय से; प्रौद्योगिकी निष्णात (एम टैक) (ट्रांसपोटर्ेशन सिस्टम इंजीनियरी) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और एम एससी ई एवं पीएचडी राष्ट्रमंडल छात्रवृति योजना के अंतर्गत न्यू ब्रूनस्विक विश्वविद्यालय, कनाडा से की है।  उन्हें यातायात इंजीनियरी तथा परिवहन आयोजना के क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनके अनुसंधान के प्रिय विषय यातायात इंजीनियरी तथा सुरक्षा एवं अरबन ट्रैवल डिमांड मॉडलिंग सहित परिवहन आयोजना है। उन्होंने मुंबई, सूरत, जमशेदपुर, नागपुर, शिलौंग और आइजाल शहरों में यातायात परिवहन अध्ययन के व्यापक क्षेत्र में समन्वय और अग्रगामी कार्यों को संपन्न किया है।

डॉ. गंगोपाध्याय, यातायात सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, भारत सरकार, एच-1 तथा एच-8 समिति के सदस्य और आईडैंटिफिकेशन, मॉनिटरिंग रिसर्च एप्लीकेशन (आईएमआरए) समिति, भारतीय सड़क कॉग्रेस के संयोजक सहित अनेक समितियों के सदस्य हैं। वे दिल्ली विकास प्राधिकरण के तकनीकी उप समूह और दिल्ली में स्थानीय सरकार की अनेक समितियों के सदस्य तथा केंद्रीय सरकार की समितियों में सलाहकार के रूप में हैं।